E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
अथाई ग्राम पंचायत को मिली नई सौगात, ₹15 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

दमोह विधायक जयंत मलैया ने आज 28 जून रविवार को ग्राम पंचायत अथाई में ₹15 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह भवन क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।
लोकार्पण अवसर पर विधायक श्री मलैया ने अथाई के सभी ग्रामवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


