Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कलेक्टर आज सुबह पहॅुचे जिला अस्पताल, पिलाई बच्चो को पल्स पोलियो दवा जिले में पल्स पोलियो अभियान कें अंतर्गत 1.60 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य 1339 बूथ, 45 मोबाइल वैन और घर-घर पहुंचेंगी टीमें कलेक्टर ने अभिभावकों से बच्चों को बूथ तक लाने की अपील

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सुबह जिला अस्पताल पहॅुचकर नन्हें बच्चो को पल्स पोलियो दवा पिलाई और बच्चो को टॉफी भी दिया। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ गंधर्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राय, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहें।

            कलेक्टर श्री यादव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,60,204 बच्चों का आकलन किया गया है और सभी बच्चों तक दवा पहुंचाने के लिए 1339 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 45 मोबाइल वैन भी संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

            उन्होने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मेला स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिससे यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा अभियान के दिन छूट जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उसे पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

            उन्होंने जिले के सभी नागरिकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से ही जिले और देश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!