युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रिन्टिस मेला का आयोजन 28 जुलाई को
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् 28 जुलाई दिन मंगलवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जबलपुर रोड दमोह ने निशुल्क निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियो द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एवं स्वरोजगार की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश से प्रातः 11 बजे से युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रिन्टिस मेला का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे संभावित कम्पनीयो के प्रतिनिधियो द्वारा रोजगार के अवसर / स्वरोजगार योजनाओ कि जानकारी प्रदान कराई जायेगी एवं आईटीआई की सभी ट्रेडो के पास आवेदको के लिये विभिन्न कम्पनियो मे प्रतिभा सिन्टेक्स पीथमपुर, (ट्रेनी आपरेटर) / माई लाईफ मार्केटिग ग्लोबल प्रा.लि. (डिस्ट्रीव्यूटर) / मेन पावर ग्रुप / पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. जबलपुर (एडवाईजर) / हाइडिल वर्ग सीमेन्ट नरसिंहगढ़ दमोह (फिटर, इलेक्टेसियन) / वर्धमान यार्न मंडीद्वीप भोपाल (मशीन आपरेटर) / आर एफ एम आई ग्रुप (टेली कालिंग, सेल्स मार्केटिग) / सिटी जाँव दमोह (कॉपरेट एक्सिजर) / भारतीय जीवन बीमा निगम दमोह (ग्रामीण वत्तिक अभिकर्ता और बीमा सखी) / ग्रेट ऑरगेनिक डायमंड प्रा.लि. (सेल्स एक्जिक्यूटिव) इत्यादि कम्पनियो द्वारा विभिन्न पदो पर सीधी भर्ती की जावेगी।
जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वी 12वी स्नातक एवं आईटीआई कोई भी ट्रेड से उत्तीण डिप्लोमा एवं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष हो वे अपने समस्त प्रमाण पत्रो बायोडाटा एवं समग्र आई.डी के साथ उपस्थित होकर लाभ ले सकते है, कम्पनी द्वारा भर्ती कम्पनी के नियम एवं शर्तों के आधार पर ही की जावेगी जिसमे उपस्थित होने हेतु किसी प्रकार का व्यय देय नहीं होगा। मेला में उपस्थित होने के पूर्व पंप्लेट पर दिये गये क्यू.आर कोड से अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करे।



