
दमोह। संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंडलम अध्यक्ष एवं नगर के पार्षदो कें साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कंाग्रेस कार्यालय में किया गया। दमोह विधानसभा प्रभारी अतुल बाजपेई ने बैठक में कहा कि आज आम जनता महंगाई बेरोजगारी, गैस सिलेंडर भारी भरकम बिजली बिलो को देखकर हैरान परेशान है उनकी मदद के लिये हमे आगे आना होगा। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कि संभवत नगर पालिका नगर निगम के चुनाव मार्च अप्रैल में होगे जिसके लिये हमें पच्चीस सदस्यी टीम वार्ड स्तर पर पोलिंग पर तैनात करना होगी क्योंकि यह चुनाव कंाग्रेस पार्टी के लिए सेमीफाइनल होगे। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, अमर सींग, वीरेन्द्र राजपूत ने भी कहा कि भाजपा राज में जिस तरह महत्वपूर्ण परीक्षाओं के ही पेपर लींक हो रहे हे उसके लिये हमारे राहुल गांधी ने कोटा की कोचिंग संस्थाओं में छात्र संवाद कार्यक्रम किया जिससे भाजपा के कथित नेताओं की भृष्ट्राचारो पर अंकुश लगे। पार्षद राशु चौहान, राजा रोतेला, बिक्रम ठाकुर, पप्पू कसोटया, रफीक खान, जीशान पठान, गोपाल मास्टर, कासिम खान, अफजल खान, मंजीत यादव, अजय जाटव वृन्दावन ने भी कहा कि वह सभी अपने वार्ड के साथ पड़ौसी वार्डो में भी आम जन की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है जिससे हमारा संगठन मजबूत हो। विजय बहादुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहिताश, के.के. अग्रवाल, रियाज खान, अशोक ठाकुर, वकील कुरैशी, खिल्लु ठाकुर, शेरू कछवाहा ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझावो से प्रभारी को अवगत कराते हुए कहा कि दमोह जिले में आए दिन अपराधो का ग्राफ बढ रहा है जिस पर किसी भी प्रकार का अंकुश नही है। इस अवसर पर ए.के. चिश्ती, रवि अहिरवार, राजा अहिरवार, जावेद खान, श्रीकात पटेल, सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


