E-Paperमध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत फुटेराकलां के सचिव दामोदर खरे निलंबित
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा ग्राम पंचायत फुटेराकलां का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव दामोदर खरे नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं रहते हैं तथा उनके कार्यों में लापरवाही भी बरती जा रही है।
सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि सचिव का उक्त कृत्य अनियमितता एवं लापरवाही की श्रेणी में आता है। प्रथम दृष्टया अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में कदाचार बरते जाने के आरोप में दामोदर खरे को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा नियमों के अंतर्गत सचिव पद से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बटियागढ़ निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



