जनगणना का उद्देश्य जनता तक ये बात पहुँचे कि ठीक तरीके से गणना को कराया जाये ताकि सरकार आगे की योजना को मूर्त रूप दे सके -राज्यमंत्री श्री पटेल पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में दमयंती व्याख्यान माला शुभ गणना-जन गणना कार्यक्रम सम्पन्न
जनगणना का उद्देश्य जनता तक ये बात पहुँचे कि ठीक तरीके से गणना को कराया जाये ताकि सरकार आगे की योजना को मूर्त रूप दे सके, योजना बना सके जिससे आगे आने वाले 10 साल में हमें क्या-क्या इस जनसंख्या के लिए या इतने घरों के लिए क्या-क्या योजना बनाना पड़ेगा। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने शासकीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में आयोजित दमयंती व्याख्यान माला शुभ गणना-जन गणना के दौरान कही। दमयंती व्याख्यान माला का शुभांरभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण से किया गया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा आज से शुभ गणना और जनगणना का जो शुभारंभ किया। अभी मकानों की गणना की शुरुआत हुई है। जनगणना तो 2027 में प्रारंभ होगी।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने देश में हुई जनगणना के सबंध में विस्तार से बताते हुए कहा अब जनगणना 2027 में होने वाली हैं, इसके संबंध में आज आप व्याख्यानमाला में जानकारी प्राप्त करेंगे। जनगणना दो प्रकार से नई है, इसमें पहली बार ऐसा हो रहा है कि सभी को अपनी स्व-जनगणना करने का मौका मिलेगा। जो व्यक्ति अपनी जनगणना स्वयं करना चाहते हैं वे ऑनलाइन स्व-गणना कर पाएँगे और उसके बाद में जो लोग बचेंगे, प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। उन्होंने आगे बताया जनगणना डिजिटल रूप में हो रही है। इस बार फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा, मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रगणक जानकारी को भरेंगे और डिजिटल रूप से यह हमारी जनगणना का काम होगा।
जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी ने कहा जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत 1 मई से 30 मई के बीच मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने दमयंती व्याख्यान माला में अपनी बातें विस्तार से रखी।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, जनपद सदस्य संगीता श्रीधर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, नरेन्द्र दुबे, पंकज हर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, मीडियाजन मौजूद रहे।




