E-Paperमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री यादव ने जन विश्वास अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय जन-संवाद कार्यक्रम को प्रभावी, जनोन्मुखी एवं परिणामदायी बनाने के संबंध में अधिकारियों को दिए अहम् दिशा-निर्देश जनहितकारी सेवाओं के स्टॉल, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, पीएम किसान, फार्मर आईडी, ई-केवाईसी सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में संचालित जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय जन संवाद कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी एवं परिणामदायी बनाने के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है।

जन संवाद कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल

            कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियो से कहा जन संवाद कार्यक्रमों में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यकतानुसार उद्यम संवाद, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान कैंप, पीएम किसान सम्मान निधि सहायता, फार्मर आईडी पंजीयन, समग्र ई-केवाईसी, आधार अपडेशन, श्रम योगी मानधन, ई-विकास पोर्टल सहित अन्य जनहितकारी सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे।

अधिकारियों का भ्रमण एवं सहभागिता

            उन्होने कहा चिन्हित विकासखंड (क्लस्टर) में जिला अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाए। शेष विकासखंडों में संबंधित खंड-स्तरीय अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर जन संवाद कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जन संवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम में सभी जिला अधिकारियों तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

व्यापक प्रचार-प्रसार

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा जन संवाद कार्यक्रम के एक दिन पूर्व संबंधित विकासखंड के समस्त ग्रामों/वार्डों में मुनादी कराई जाए। कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थान एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। अधिक से अधिक नागरिकों को कार्यक्रम में सहभागी बनाने हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं की सहभागिता

            उन्होने अधिकारियो से कहा जन संवाद कार्यक्रम/शिविर में संबंधित विकासखंड अंतर्गत विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर परीक्षण कर, नियमानुसार यथासंभव निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

हितलाभ वितरण

            कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के हितलाभ/स्वीकृति पत्र/प्रमाण-पत्र आदि का वितरण कराया जाए। हितलाभ वितरण के लिए पात्र हितग्राहियों का पूर्व से चिन्हांकन एवं आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जाए।

आयोजन की जिम्मेदारी

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा संबंधित SDM एवं CEO जनपद पंचायत/CMO संपूर्ण आयोजन के लिए उत्तरदायी होंगे। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विभागों की सहभागिता, स्टॉल, आवश्यक व्यवस्थाएं, हितग्राहियों की उपस्थिति एवं कार्यक्रम की गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संपादित हों।  कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कार्यक्रम उपरांत प्रतिवेदन

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत संबंधित SDM द्वारा उसी दिवस शाम 06 बजे तक कार्यक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन जिले को भेजना अनिवार्य होगा। प्रतिवेदन में शिविर में प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं विवरण। मौके पर निराकृत आवेदनों की संख्या एवं विवरण। लंबित/अन्य स्तर पर भेजे गए आवेदनों की जानकारी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी। प्रत्येक स्टॉल पर उपस्थित नागरिकों की संख्या। सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति एवं शिकायतों के निराकरण की जानकारी। हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की संख्या एवं विवरण। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण। कार्यक्रम के छायाचित्र/अन्य आवश्यक अभिलेख आदि की जानकारी अनिवार्य रूप से सम्मिलित की जाए।

समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन

            उन्होने कहा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जन संवाद कार्यक्रम को अधिकतम जनभागीदारी, सेवा प्रदाय एवं शिकायत निराकरण पर केंद्रित रखें। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित न रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना होना चाहिए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!