
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला कार्यालय एवं नेहरू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प हार कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कहा कि आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने भारी उधोगो और बड़े शिक्षा संस्थान युवाओं के लिये बनाये। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चैरसिया ने कहा आज देश भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है और तेल मत खाओं सोना न खरीदो इस संकट की जिम्मेवार पी.एम. और उनकी कैबिनेट है। नितिन मिश्रा, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, शाहिद नूर, विजय बहादुर, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, डी.पी. पटैल, बसंत कुशवाहा, उबेद गौर, कमला निषाद, डालचंद कुशवाहा, अभिषेक यादव, उबैद गौरी, अजय जाटव, खिल्लू ठाकुर ने कहा कि नेहरू जी भारत को मजबूत बहुदलीय लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। महगाई दिनोदिन बढ़ रही है किन्तु हमारे पी.एम. साब का तो केवल एक ही प्रयास रहता कि ई.डी.सी.बी. आई औश्र चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर किस तरह राज्यों में सरकार बनाये। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सोनी, मनोज सेन, सुरेन्द्र हजारी, शंभु राय, पप्पू कुशवाहा, संजीव अहिरवार, श्रीकांत पटेल, शंकर सिंह, नीलेश यादव, दुर्गेश नामदेव, विनोद पटेल सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।




