Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

तीन दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर हर परिवार तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर श्री यादव प्रत्येक गांवो की जल सप्लाई की हुई समीक्षा, 40 समस्याग्रस्त गांवों की हुई पहचान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जल आपूर्ति व्यवस्था सुढृण सुनिश्चित करने दिए निर्देश

 जिले में सुगम पेयजल आपूर्ति और समस्याओं के निराकरण व प्रत्येक परिवार को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्राम पंचायत सचिवों, जल निगम अधिकारियों, पीएचई विभाग, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर निकायों के सीएमओ के साथ समीक्षा बैठक में सुगम पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद रहे।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक तत्व है। जनसुनवाई एवं भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों में जल संकट और अनियमित जल सप्लाई की समस्याएँ सामने आई थीं, जिसके समाधान के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

            बैठक में जिले के प्रत्येक गांव की जल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याएँ पाई गईं, वहाँ तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त टीम बनाकर गांवों का भ्रमण करें तथा आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि प्रत्येक परिवार को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मिल सके।

            बैठक में समीक्षा के दौरान 40 ऐसे गांव चिन्हित किए गए हैं, जहाँ जल समस्या गंभीर रूप से उभरकर सामने आई है। इन गांवों में समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि मंगलवार से विशेष अभियान चलाकर टीमें गांव-गांव जाकर जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करेंगी।

जिला पंचायत में बनाया गया कंट्रोल रूम

            जल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

हर घर तक सुगम पेयजल आपूर्ति हो

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा जल निगम की कई स्थानों पर टंकियाँ नहीं भर रही हैं या पर्याप्त प्रेशर से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। कई मोहल्लों में अभी भी जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए समय-सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर कर हर परिवार तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जल संरक्षण में सहयोग की अपील

            कलेक्टर श्री यादव ने नागरिकों से जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक जल बर्बादी से अन्य परिवारों को पानी उपलब्ध होने में कठिनाई होती है, इसलिए अतिरिक्त पानी व्यर्थ न बहाएँ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!