दमोह। आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल हथनी नवांकुर संस्था उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण में मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों व महिलाओ ने पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव मनाने और समाज में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिला समन्वयक श्सशील नामदेव ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हमें अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने से जल स्रोतों में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचेगा। उन्होंने जन समुदाय से अपील की कि वे ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव के लिए प्रेरित करें, व विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन ने इए अभियान गतिविधियों को लेकर अधिक से अधिक भाग लेने की ग्राम वासियों से अपील की, जिसमें श्री गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण कु.डाली कटारे ने दिया, इस कार्यक्रम में प्रतीक्षा राजपूत उपसरपंच, मयंक जैन, प्रकाश राय, भगवानदास यादव, संतोष यादव, नैना तिवारी, डाली कटोरे, दीप्ति कोरी, मुकेश अठया, कृष्णा तिवारी आदि की उपस्थिति रहीं।
अक्ष भारत
अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं
खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
एडिटर - प्रियदर्शन जैन
Email.apsaragroup24x7.in
WhatsApp.9826674474,9425474474
Related Articles
अभियान का उद्देश्य विभिन्न वर्गों की सहभागिता के माध्यम से सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना- प्रभारी मंत्री श्री परमार सेवा ही संकल्प यात्रा का उद्देश्य सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना – राज्यमंत्री श्री पटेल अभियान का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना- सांसद श्री लोधी अभियान के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई- विधायक श्रीमति खटीक मध्य प्रदेश के 52 जिलों में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने बड़नगर से वाराणसी जाने वाले दल के सदस्यो से व्ही.सी के माध्यम से किया संवाद प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री श्री पटेल सहित सांसद, विधायक भी हुए शामिल
September 25, 2026
Check Also
Close

