
दमोह। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद माननीय श्री अखिलेश यादव जी और सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री फहद खान जी का जन्मदिवस आज दमोह के किशन तलैया पंचमुखी मंदिर प्रांगण में बेहद हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस शुभ अवसर पर उपस्थित समाजवादियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में व्यापक रूप से वृक्षारोपण (पौधारोपण) किया गया और पौधों की देखरेख का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र कुशवाहा ने कहा, ष्वर्तमान समय की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए देश को एक पढ़े-लिखे, समझदार और विजनरी युवा नेता की सख्त आवश्यकता है। शोषित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के मसीहा के रूप में आज पूरा देश श्री अखिलेश यादव जी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। आने वाले समय में देश उन्हें भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति। स्थापना और जन्मदिवस के इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी दमोह के जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, संगठन प्रमुख सचिव बाबू कुशवाहा, प्रदेश सचिव राम यादव, मीडिया प्रभारी गोविंद पटेल, रामचंद्र पटेल, महिला सभा से रुक्मणी कुशवाहा, भारती पटेल, मूलचंद पटेल, लक्ष्मण पटेल, गांधराम पटेल, कन्हैया यादव, राजेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपू यादव, निखिल यादव, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी साथी, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय अखिलेश यादव जी और श्री फहद खान जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए समाजवाद के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


