E-Paperमध्य प्रदेश
ग्रीष्मकाल के दौरान जल जीवन मिशन से संबंधित पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए ग्रीष्मकालीन पेयजल निवारण नियंत्रण कक्ष स्थापित नागरिकगण 07812450148 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान दिए निर्देशों के परिपालन में ग्रीष्मकाल के दौरान जल जीवन मिशन से संबंधित पैयजल समस्याओं के समाधान हेतु ग्रीष्मकालीन पेयजल निवारण नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। इस सबंध में जल निगम महा प्रबंधक गौरव सराफ ने बताया कार्यालय के दूरभाष पर 07812450148 पर अमर खरे (कम्प्यूटर ऑपरेटर) से नागरिक/शिकायतकर्ता शिकायत दर्ज करा सकेंगे। श्री अमर खरे के द्वारा शिकायतों को संकलित कर संबंधित उपप्रबंधक (तकनीकी) को सूचित कर महा प्रबंधक को अवगत कराने का कार्य किया जायेगा।
