E-Paperमध्य प्रदेश
दमोह में 25 दिवसीय निःशुल्क ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित आत्मा योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड से 10 युवा कृषकों का होगा चयन, 30 जुलाई तक करें आवेदन+
आत्मा योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 में कृषि विज्ञान केन्द्र, दमोह में 25 दिवसीय निःशुल्क ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड से 10-10 युवा कृषकों का चयन किया जाएगा। इच्छुक युवा कृषक आत्मा कार्यालय से कार्यालयीन समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 30 जुलाई तक आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा, अर्थात प्रत्येक विकासखंड से प्राप्त प्रथम 10 पात्र आवेदकों का चयन होगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत बीज उत्पादन तकनीक, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन एवं कस्टम हायरिंग जैसे आधुनिक कृषि विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

