पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर आलोक चौबे ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य, वृद्धजनों के साथ किया भोजन एवं लिया आशीर्वाद

सागर। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव के जन्मदिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी आलोक चौबे ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्ध माता-पिता के साथ आत्मीयता से भोजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आलोक चौबे ने कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर वृद्धजनों के बीच समय बिताना और उनके साथ भोजन करना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। वृद्धजनों ने सभी को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा की भावना के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सेवा कार्यक्रम में पंडित राहुल नायक, पंडित प्रियांशु शर्मा, रोशन पटेल, ओंकार तिवारी, भानु प्रताप, मयंक उपाध्याय, गौरव रजक, अंकुर तथा हरिओम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों की सेवा कर उनके साथ आत्मीय क्षण बिताए और पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

