Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

स्कूल चले हम अभियान के तहत एसपी ने बढ़ाया छात्राओं का हौसला

 स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि उत्कृष्ट विद्यालय बटियागढ़ पहुंचे। उन्होंने मां सरस्वती का पूजन कर विद्यालय का भ्रमण किया। विद्यालय प्राचार्य बीएस रावत ने शाल और श्रीफल भेंट कर एसपी का आत्मीय स्वागत किया।

            पुलिस अधीक्षक कलादगि ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से खुलकर संवाद किया। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक अनुभव, भविष्य की योजनाओं और पढ़ाई से जुड़े सवालों पर चर्चा की। साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर जरूरी जानकारी दी और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।

            एसपी कलादगि ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मात्र 24 वर्ष की आयु में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ था। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

            इस दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। कई छात्राओं ने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका एसपी ने सरल शब्दों में जवाब देकर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य बीएस रावत, अतिथि शिक्षक बृजेश विश्वकर्मा, बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला सहित पुलिस स्टाफ और स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!