
दमोह। भीम आर्मी के संस्थापक नगीना लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी भीम आर्मी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन जी और प्रदेश के मुखिया माननीय सुनील बैरसिया जी ने नवीन बौद्ध को सागर संभाग संयोजक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। संभाग में शामिल सभी 6 जिलों का प्रभारी बनाया है सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी है। नवीन बौद्ध ने कहा जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे निष्ठा ईमानदारी से कार्य करूंगा और बताया जल्दी सभी जिलों की समीक्षा लेकर जिला अध्यक्ष नियुक्त करूंगा और संगठन को नई ऊर्जा के साथ ताकत देने का काम करेंगे।



