भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी 1200 पेटी अवैध शराब शराब माफियाओं में मचा हड़कंप देहात थाना अंतर्गत हुई कार्यवाही

दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले से जहां पर आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया जिसमें दमोह देहात थाना के अंतर्गत एक 12 चक्का ट्रक एम.पी. 07 एचबी. 5439 से अंग्रेजी ब्रांड की 1200 पेटी अवैध शराब जब्त कराई आपको बता दे आपको बता दे 12 तारीख की दरम्यानी रात लगभग 1ः30 बजे जब भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को बटियागढ़. की ओर से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक पर संदेह हुआ तो संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा किया दमोह स्थित हटा नाका पर ट्रक को घेराबंदी करके रोका गया जिसकी चेकिंग की गई जिसमें पाया गया की उसमे बड़ी मात्र में अवैध शराब राखी हुई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल ही दमोह देहात थाना प्रभारी को सूचना दी दमोह देहात थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर बल भेजकर अवैध शराब को अपने कब्जे में लिया दमोह देहात थाना पुलिस के द्वारा जब ट्रक चालक से पूछा गया कि यह शराब कहां ले जा रहे थे तो उसने बताया कि यह शराब ग्वालियर से जबलपुर के लिए ले जा रहे थे जिसका परमिट पूर्ण रूप से एक्सपायर हो चुका था जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी के खिलाफ 39 सी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है आगे पूछताछ जारी है और तथ्य पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।



