
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में किशोरियों को एच.पी.व्ही संक्रमण से होने वाले खतरे से बचाने के उद्देश्य से सहयोगी विभागों के साथ किशोरियों को एच.पी.व्ही टीकाकरण कराने जागरूक करने एवं टीकाकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के अठया ने आज शासकीय कन्या शाला हिण्डोरिया में पहुचकर शिक्षकों एवं छात्राओं को एच.पी.व्ही. टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एच.पी.व्ही. संक्रमण से गंभीर बीमारियों विशेषकर सर्वाइकल कैंसर का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए समय पर एच.पी.व्ही. टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को टीके की सुरक्षा, प्रभावशीलता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीबीएमओ हिण्डोरिया डॉ. अमित मिश्रा, डीपीएम, बीसीएम सहित शाला के शिक्षकगण मौजूद रहे।
इसी तरह जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान ने गत दिवस पथरिया विकासखंड के महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एच.पी.व्ही. टीकाकरण जागरूकता सत्र में सहभागिता की गई। इस दौरान विशेष रूप से एस.डी.एम. निकेत चौरसिया एवं सीबीएमओ पथरिया मौजूद रहे।
डॉ. चौहान ने किशोरी बालिकाओं को एच.पी.व्ही. टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए इस संबंध में फैली भ्रांतियों एवं छात्राओं की जिज्ञासा का समाधान किया गया। इससे प्रेरित होकर शाला की 10 किशोरियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में एच.पी.व्ही. टीकाकरण भी कराया गया। इस दौरान बीपीएम मौजूद रहे।
सत्र दौरान डॉ. चौहान ने बताया कि एच.पी.व्ही. वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है, जिसे डब्ल्यू.एच.ओ. सहित विश्व की प्रमुख संस्थाओं द्वारा मान्यता प्राप्त है। विश्व के 150 से अधिक देशों में वर्ष 2009 से यह वैक्सीन लगाई जा रही है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क लगाई जा रही है।