जंगली सुअर के शिकार मामले में चार आरोपी पकड़े, पाली वीट क्षेत्र में मडियादो बफरजोन प्रबंधन की कार्यवाही

मड़ियादो वनपरिक्षेत्र अधिकारी जे.पी मिश्रा के नेतृत्व में मड़ियादो बफरजोन अमले ने वन्य जीव जंगली सुअर शिकार मामले में चार शिकारियों को पकड़ा है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी जे पी मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पाली वीट के गोरईया टोला में अज्ञात वाहन की टक्कर से सुअर के घायल एवं म्रत्यु उपरान्त मांस काटने एवं पकाकर खाने के मामले में एक घर और परिसर से खून से लथपथ साड़ी, हंसिया आदि जब्त किया गया। उसके बाद डॉग स्क्वायड की सर्चिंग में सुअर के बाल, उबला मांस आदि भी बरामद किया गया है, मामले में सरस्वती पिता नथुआ आदिवासी, कनई आदिवासी पिता रम्मू आदिवासी, गुज्जु पिता सिमलु आदिवासी को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण 26202/01 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 2 और 9 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना जारी है, वन अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है।

