
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज दमोह जटाशंकर स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र के मेरे परिवारजनों से संवाद और उनके सुझाव की महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां हम सभी की संयुक्त भागीदारी का लक्ष्य “पथरिया विधानसभा” को समृद्ध और खुशहाल बनाना है।


