E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हटा नगर स्थित किराना एवं कंफेक्शनरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण गाय के घी एवं मिक्स फ्रूट जेली के लिए गए नमूनें,जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए नमूनें

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने हटा नगर में किराना एवं गोली बिस्किट कंफेक्शनरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की कार्यवाही रमा कवि वार्ड सोसाइटी रोड स्थित अन्नपूर्णा किराना भंडार एवं आजाद वार्ड स्थित श्रीजी किराना पर की गई। मौके पर अन्नपूर्णा किराना भंडार के परिसर से पतंजलि ब्रांड गाय के घी एवं बृजवासी ब्रांड गाय के घी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह आजाद वार्ड स्थित श्रीजी किराना से मिक्स फ्रूट जेली पुडिंग के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



