Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दमोह की शानदार जीत, संभाग स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बनाई जगह

दमोह। 12वीं संभाग स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बक्सवाहा में 7 से 9 अप्रैल तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में दमोह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में दमोह का सामना पन्ना से हुआ। टीम के कप्तान ललित राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में दमोह ने 87 रन बनाए। इसमें राहुल राजपूत ने 24 रन, पवन खरे ने पारी को संभालते हुए कीमती 22 रन, शोएब पठान ने 14 रन और ललित राज ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में पन्ना की टीम दमोह की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 68 रन पर ऑल आउट हो गई। दमोह की ओर से भगवत सेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि शोएब पठान ने 2 विकेट हासिल किए। इस तरह दमोह ने यह मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में दमोह का सामना निवाड़ी से हुआ। निवाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दमोह टीम के सलामी बल्लेबाज शोएब पठान और राहुल राजपूत ने बेहतरीन शुरुआत दी। शोएब पठान ने अपनी पारी मैं तीन चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 39 रन और राहुल राजपूत ने सात चौकों व एक छक्का की बदौलत नाबाद 51 रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दमोह ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा, डीपीसी मुकेश द्विवेदी और डीएसओ गगन कन्नौजे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!