मध्य प्रदेश
Trending
कमांडो फिजिकल एकेडमी दमोह का शानदार प्रदर्शन – 57 अभ्यर्थियों का चयन
कमांडो फिजिकल एकेडमी दमोह का शानदार प्रदर्शन - 57 अभ्यर्थियों का चयन
दमोह। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के हाल ही में घोषित परिणामों में कमांडो फिजिकल एकेडमी दमोह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अकादमी से कुल 57 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो प्रदेश में सर्वाधिक चयन माना जा रहा है। इस उपलब्धि के साथ ही कमांडो फिजिकल एकेडमी दमोह ही प्रदेश की ऐसी संस्था बन गई है, जिसने सर्वाधिक परिणाम दिए हैं। विशेष बात यह रही कि इन अभ्यर्थियों ने मात्र दो माह की तैयारी में यह सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर अकादमी द्वारा चयनित सभी अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अकादमी के संचालक करण पटेल ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

