
दमोह। लाइनेंस मैत्री क्लब दमोह द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सावन आनंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। किसी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, तो किसी ने कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने की। उन्होंने कहा कि “सावन और तीज भारतीय संस्कृति, उमंग और हरियाली का पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलता है और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह भी बढ़ता है। सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस समारोह को यादगार बना दिया।” उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में डायरेक्टर रोजी बग्गा ने सभी प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए दिया गया यह मंच सराहनीय है। उन्होंने सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंजना सोनी, रीतू यादव, आशा अग्रवाल, रचना श्रीवास्तव एवं अनीता टंडन रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्मृति खरे ज्योति सचदेव पदमा दुबे आशु स्वर्णकार, वर्षा गुप्ता, माया यादव, अंजना सोनी, नर्मदा एकता, शिल्पा राव, पूजा सजदेव, रिमी जुनेजा ,रितु यादव, मनीषा तिवारी सपना राजपूत .दीप्ति कविता चंदानी भावना शिवहरे रचना सहित अन्य सदस्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभी सदस्यों ने हरियाली को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्रकृति की रक्षा करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि सावन केवल उत्सव का महीना नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और उसे संरक्षित करने का भी संदेश देता है। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब सचिव ज्योति चिले ने किया। एवं कोषाध्यक्ष माया यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की सक्रिय सहभागिता और सहयोग के कारण हरियाली तीज समारोह को भव्य एवं यादगार रूप दिया जा सका। सावन आनंदोत्सव के समापन पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और प्रकृति संरक्षण के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। “सावन का उत्सव तभी सार्थक है, जब हरियाली हमारे आसपास भी मुस्कुराए।”


