हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद यशवंत चौक पर स्वच्छ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित । हमारे देश को आजाद करने वाले वीर सपूतों को किया नमन ।

दमोह/- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आवाहन पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन व कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पटैल के नेतृत्व में दीनदयाल नगर मंडल के अंतर्गत शहीद यशवंत चौक दमोह पर शहीद एवं युद्ध वीर स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीद यशवंत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई एवं राजेंद्र चौरसिया ने अपने-अपने विचार व्यक्त किय।
इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, राजेंद्र चौरसिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार , जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, आईटी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी,अरुण सोनी, संतू लाल रोहित, श्याम दुबे जी उपाध्यक्ष क्या है दमयंती मंडल उपाध्यक्ष श्याम दुबे, श्याम विश्वकर्मा,राजुल चौराहा, रोहित जैन, अतिशय जैन,हरी रजक, अखिलेश सिंह ठाकुर, आदित्य सारोठिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

