E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

थाना हिण्डोरिया पुलिस द्वारा चोरी के आरोपियों को गिऱफ्तार कर मशरूका बरामद किया

थाना हिण्डोरिया में अप.क्र. 367/26,धारा-331(4)305(a) बीएनएस दिनाँक-03/11/26 को थाना हिण्डोरिया में फरियादी संजय पिता कस्तूरचन्द्र जैन उम्र 44 वर्ष बांदकपुर ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 20/10/26 को दोपहर 12.00 बजे मैं अपने पूरे परिवार सहित शिखर्जी गया था । मैंने अपने घर का ताला बाहर से लगाया था । और घर के अंदर अपनी गोदरेज की अलमारी में एक प्लास्टिक के डिब्बे में सोने के जेबर रखे थे । जिसमें दो सोने की अंगूठी ,एक मंगलसूत्र जिसमें इलायची वाले गुरिया एवं पेंडिल लगा था ।एक सोने की माला गोल गुरिया वाली जिसमें छोटा पैंडिल लगा था । एक जोड़ी सुई धागा वाले कान के झुमका ,चार नाक की सोने की लौंग ,एक सोने की हाय छोटी ,एक नथ तार वाली कंकड़ लगी सोने की ,एक कान का रिंग सोने का रखा था । कुल कीमती सामान करीब 2.50 लाख रुपये का होगा जो दिनांक 20/10/26 से 28/10/26 की दरमियानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी छत के ऊपर वाले दरवाजे से अंदर घर में घुसकर मेरी गोदरेज की अलमारी में रखे सोने के सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अप.क्र. 367/26, धारा-331(4)305(a) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मेन्द्र गुर्जर द्वारा टीम गठित की जाकर मुखबिर की सूचना पर आरोपी 1.सानिध्य पिता स्व.बृजमोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 05 बादकपुर 2. बंश उर्फ बंन्शू पिता मुकेश माली उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 बादकपुर से पूछताछ की गई जिसने चोरी गया मशरूका शत-प्रतिशत बरामद किया गया है । आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण की विवेचना जारी है ।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियो के नाम –
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर,उनि बी.एस. हजारी, प्र.आर.130 भूपेन्द्र, प्र.आर.201 ऱघुराज सिंह प्र.आर.183 हर्ष पाठक, आर.01 संदीप की विशेष भूमिका रही है ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!