मध्य प्रदेश
Trending

संयुक्त सचिव भारत सरकार अजीत कुमार ने किया आकांक्षी जिला दमोह का दौरा, विकास गतिविधियों की समीक्षा

संयुक्त सचिव भारत सरकार अजीत कुमार ने किया आकांक्षी जिला दमोह का दौरा, विकास गतिविधियों की समीक्षा

            भारत सरकार के संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास एवं नीति आयोग सेंट्रल प्रभारी  अजीत कुमार ने आज आकांक्षी जिला दमोह का दौरा कर एवं बैठक लेकर में जिले में संचालित विभिन्न विकास गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। इस आयोजित बैठक में कलेक्टर प्रताप नारायण और सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद रहें।

            संयुक्त सचिव श्री कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि तथा महिला एवं बाल विकास विभागों में पूर्व की तुलना में हुए उल्लेखनीय सुधारों को रेखांकित किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए विकास कार्यों के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और स्टाफ की उपलब्धता पर जोर

            समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग में कर्मचारियों की कमी का विषय भी सामने आया। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सकों एवं आवश्यक अमले की पूर्ति के लिए शासन को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मांग भेजे जाने की जानकारी दी गई। संयुक्त सचिव ने कम वजन वाले नवजात शिशुओं को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उन्हें बेहतर पोषण एवं उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।

किसानों की आय बढ़ाने और सिंचित क्षेत्र के विस्तार पर चर्चा

            कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान सिंचित क्षेत्र का विस्तार करने, खेती को किसानों के लिए लाभ का धंधा बनाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति और आय को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

हर तीन माह में समीक्षा से योजनाओं के क्रियान्वयन में आई गति

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि तथा शिक्षा सहित प्रमुख विभागों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। केंद्रीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से की जाने वाली समीक्षाओं से मैदानी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है।

            उन्होने कहा जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी सुधार कर आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!