मध्य प्रदेश
Trending

पथरिया में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

पथरिया में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

पथरिया में ‘मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम’ (CMCLDP) के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस आयोजन में जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा हेतु प्रयासों को याद किया।
पथरिया थाना प्रभारी ने बिरसा मुंडा के जीवन के उन अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिन्हें जानकर आज के युवाओं और विद्यार्थियों को उनके मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान दिलीप कुमार पटेल, शैलेंद्र पाराशर, जीवन यादव, कृष्णा पटेल, पुष्पा दुबे, राघवेन्द्र पटेल, श्री शुक्ला, रोहित जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।
जनजागरूकता रैली निकाली गई
कार्यक्रम के समापन के बाद जब अतिथियों, परामर्शदाताओं और विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को प्रेरित किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!