अपराध की पुनरावृत्ति न करने का प्रण ले बंदीगण- जिला न्यायाधीश पंकज वर्मा न्यायोत्सव अंतर्गत जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
अपराध की पुनरावृत्ति न करने का प्रण ले बंदीगण- जिला न्यायाधीश पंकज वर्मा न्यायोत्सव अंतर्गत जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्री सुभाष सोलकी, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में जिला जेल दमोह में उक्त सप्ताह अतर्गत 16नवम्बर 2026 को बंदियों को प्राप्त विधिक अधिकारों व विधिक सहायता के प्रकरणों की अध्यतन जानकारी उपलब्ध कराये जाने के उददेश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला जेल दमोह में किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश / सचिव पंकज वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, डिप्टी चीफ एलएडीसी गदन जैन, ऋचा त्रिपाठी, असिस्टेट एलएडीसीएस शिवानी पाराशर, जेल अधीक्षक एम.एल पटेल, बंदीगण तथा जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
जिला न्यायाधीश / सचिव पंकज वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसी भी परिस्थितियों के कारण आपने जेल में प्रवेश लिया है उन परिस्थित्तियो से सबक लेकर आगागी जीवन में अपराध न करने का प्रण ले, ऐसे बंदी जो नशे के आदी थे अब चूंकि जेल में रहने के दौरान नशा छूट चुका है इसीलिए वे भी प्रण ले कि जेल से निकलने के बाद नशे से दूर रहेगे। ऐसे बंदी जिन्हें न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है और वे विधिक सहायता के माध्यम से अपील करना चाहते है तो समय सीमा में अपने आवेदन जेलर के माध्यम से विधिक सहायता कार्यालय में प्रेषित करे ताकि उनकी अपील समय सीमा में प्रस्तुत करायी जा सके।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि विधिक सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य मे न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत आज बंदियों को प्राप्त विधिक अधिकारों की जानकारी दिये जाने तथा उन्हे प्राप्त विधिक सहायता के प्रकरणों की अघतन जानकारी लीगल एड डिफेस काउंसिल के द्वारा दी जावेगी। सभी विधिक सहायता प्राप्तबंदी अपने अपने प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करें, साथ ही अपने 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों तथा नालसा डॉन योजना के सबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अत में बंदियों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का समाधान कारक जबाव सुझाये गये एवं आभार जेल अधीक्षक एमएल पटेल ने किया।

