E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में दमोह पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्यवाही —27 स्थाई वारंट सहित कुल 71 वारंट तामील

 

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्तकरनेतथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के उद्देश्य से दिनांक 15-16.11.2026 की दरम्यानी रात पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण दमोह जिले में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं दबिश देकर विभिन्न अपराधों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निम्नानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई।
स्थाई वारंट तामीली : लंबे समय से फरार चल रहे 27 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी वारंट तामीली: विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 44 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 42 गुण्डा बदमाशों तथा 20 निगरानी बदमाशों की भौतिक रूप से चेकिंग कर उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही: आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कुल 26 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही: सट्टा एक्ट के अंतर्गत 01 प्रकरण तथा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत 05 प्रकरण दर्ज कर अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाने वालों पर कार्यवाही की गई।

निवारक कार्यवाही: शांति भंग की आशंका के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135 के तहत कुल 55 प्रकरणों में 55 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक/निवारक कार्यवाही की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!