मध्य प्रदेश
Trending

शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर श्री यादव सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वामित्व योजना की कलेक्टर ने की समीक्षा, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस जारी समय-सीमा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर श्री यादव सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वामित्व योजना की कलेक्टर ने की समीक्षा, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस जारी समय-सीमा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

            शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय सीमा बैठक में दिए। बैठक में मुख्य रूप से सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई।

            कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कुछ विभागों द्वारा शिकायतों के निराकरण में समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

            उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविर वाले क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाना चाहिए। जिन विभागों द्वारा कार्यवाही में धीमी गति अथवा समय पर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है, उन्हें निर्धारित समय में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

स्वामित्व योजना में 45 हजार रजिस्ट्रियां पूर्ण

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा स्वामित्व योजना के तहत जिले में लगभग 45 हजार रजिस्ट्रियां संपन्न हो चुकी हैं। योजना की प्रगति में और तेजी लाने के उद्देश्य से तहसीलवार एवं पटवारीवार समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले तथा विगत तीन दिनों में अपेक्षाकृत कम कार्य करने वाले पटवारियों की स्थिति की समीक्षा कर उन्हें कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एसडीएम को प्रतिदिन प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

रबी सीजन से पहले नहरों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश

            कलेक्टर ने आगामी रबी सीजन को देखते हुए सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा डैम एवं तालाबों से पानी की सप्लाई शुरू होने से पहले शेष नहरों की सफाई तत्काल पूर्ण कराई जाए, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!