पूरे विश्वास के साथ लोगों को यह बताना चाहता हूँ कि दमोह में बरपटी मेडिकल कॉलेज का काम प्रगति पर है-सांसद दमोह श्री लोधी 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त के बीच में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. यादव जी के कर-कमलों से हम इसका उद्घाटन करवाने का प्रयास
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा “विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी के मार्गदर्शन में लेकर चल रहे हैं, यह दमोह जिले की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हर व्यक्ति इस बात के लिए चिंता करके रखे हुए था कि हमको बार-बार जबलपुर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा मैं बड़ी प्रसन्नता के साथ और पूरे विश्वास के साथ आप लोगों को यह बताना चाहता हूँ कि दमोह में बरपटी में हमारे मेडिकल कॉलेज का काम बिलकुल प्रगति पर है और आज मुझे यहाँ आने का अवसर मिला और यहाँ आकर हमने देखा कि काम बेहतर तरीके से चल रहा है और मुझे लगता है कि जून के पहले हफ्ते में यह बनकर तैयार हो जाएगा और 15 जुलाई के आसपास और सितंबर के बीच में मेडिकल छात्रों का यहाँ एडमिशन हो जाएगा और 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त के बीच में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. यादव जी के कर-कमलों से इसका उद्घाटन करवाने का प्रयास किया जायेगा।
इसके पूर्व सांसद राहुल सिंह ने मेडिकल कॉलेज से सबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से भी कार्यों का आकलन किया। सांसद श्री लोधी ने कहा निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाये। उन्होंने पानी की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।



