दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रछाया रिपब्लिक स्कूल शनिवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिटीनल से हुआ, जो महाकाली चौराहा, घंटाघर एवं पुराने थाने होते हुए पुनः सिटीजनल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर की सड़कों पर देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 50 मीटर लंबे तिरंगे ने रैली के आकर्षण को विशेष रूप से बढ़ाया। विशाल तिरंगे के साथ कदमताल करते विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। वहीं घोड़े और बग्गी भी रैली का विशेष आकर्षण रहे, जिन पर सवार बच्चे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन कर रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अजय टंडन जी एवं नरेंद्र शक्ति जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीपेश सोनी जी एवं मोनु राजपूत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य आप्त शास्त्री ने कहा कि, “बच्चों के मन में देशप्रेम केवल पुस्तकों से नहीं, बल्कि उसे अनुभव करके और अपनी संस्कृति एवं स्वतंत्रता के गौरव से जुड़कर अधिक गहराई से विकसित किया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस ऐसे ही संस्कार देने का सबसे सुंदर अवसर है। इसलिए इसे केवल एक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और गौरव को समझने के अवसर के रूप में मनाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि नई पीढ़ी स्वतंत्रता के मूल्य को समझ सके और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचान सके। तिरंगा रैली ने न केवल स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा किया, बल्कि शहरवासियों के बीच एकता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान का संदेश भी पहुंचाया। रैली के समापन पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की प्रगति और गौरव के लिए संकल्प लिया।
अक्ष भारत
अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं
खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
एडिटर - प्रियदर्शन जैन
Email.apsaragroup24x7.in
WhatsApp.9826674474,9425474474



