E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कमिश्नर की अध्यक्षता में संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक संपन्न दमोह में एस.आई.बी. कार्यालय व आवास हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव राज्य समिति को प्रेषित

सागर संभाग के कमिश्नर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासकीय भूमि और नजूल संपत्तियों के समुचित प्रबंधन, आवंटन और जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अहम अनुशंसाएं की गईं।

            बैठक मे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी (एस.आई.बी.) के लिए जिला दमोह में कार्यालय-सह-आवास योजना हेतु भूमि आवंटन संबंधी प्रकरण पर समिति द्वारा विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला स्तरीय नजूल निर्वर्तन समिति, दमोह द्वारा की गई कार्यवाही और सभी वैधानिक प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए समिति ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। समिति ने अपनी अनुशंसा सहित यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य नजूल निर्वर्तन समिति की ओर प्रेषित किया।

            बैठक के दौरान समिति ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक विकास योजनाओं के लिए समय पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित होने से संभाग के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा सकेगा। इसी दिशा में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित स्थलों की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

            इस महत्वपूर्ण बैठक में सागर संभाग के अपर आयुक्त, संयुक्त संचालक (नगर तथा ग्राम निवेश), वरिष्ठ जिला पंजीयक सागर और उपायुक्त (भू-संसाधन प्रबंधन) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!