मध्य प्रदेश
Trending

मां की आराधना हेतु माता का जगराता ही सर्वोपरि  धर्मेंद्र लोधी

मां की आराधना हेतु माता का जगराता ही सर्वोपरि  धर्मेंद्र लोधी

जगत जननी माता की आराधना
सप्तम दिवस पर शिवनगर दमोह में विराजमान माता की आराधना हेतु शिव मंदिर कमेटी द्वारा जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l मध्य प्रदेश शासन  के पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्य मंत्री माननीय धर्मेंद्र सिह लोधी द्वारा माता की चौकी  जगराता में शामिल होकर मां भगवती की आराधना पूजा अर्चन किया गयाl कार्यक्रम में  मंत्री जी द्वारा माता ने बुलाया है lचलो बुलावा आया है सुंदर भक्ति मय भजन पर मंच से अपना भक्ति भाव सभी के समक्ष प्रस्तुत किया सभी भक्तों ने ताली बजाकर माननीय मंत्री जी के साथ भक्ति भाव में डूब कर नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री धर्मेंद्र सिह लोधी ने अपनी भाव रखते हुए मां जगत जननी के चरणों में संपूर्ण भारतवासी सभी प्रांत के निवासियों किस सुखमय  जीवन हेतु मां के चरणों में प्रार्थना की गई उन्होंने कहा कि माता की आराधना का सबसे अच्छा साधन माता के लिए जगराता ही है माता के लिए जगना हमारे जीवन में सुख समृद्धि आनंद एवं धन दौलत का वातावरण निर्मित करता है उन्होंने सभी आयोजन कमेटी की के सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी गई और मां जगत जननी की सेवा हेतु सभी को शुभकामना दी गई कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष किरण रवि गोस्वामी, संगीता श्रीधर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री नरेंद्र दुबे वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर  डी एम संगतानी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री महेंद्र पांडे पूर्व अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज वेशय समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल सम्मानित पत्रकार बंधु संजय सरवरिया,श्री राजेंद्र अटल,श्री संजय मौर्य,श्री विनय असाटी एवं शहर के गणमान्य अतिथि  उपस्थित रहे। देवी जागरण माता की चौकी संस्कार वेली जबलपुर के प्रस्तुति गायक श्री सत्येंद्र असाटी गायिका जसप्रीत कौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ विभिन्न स्वरूपों  शेरों पर सवार माताजी, श्री कृष्ण जी राधा जी, श्री हनुमान जी,श्री खाटू श्याम जी एवं प्रमुख प्रस्तुति शंकर पार्वती शिव तांडव करते हुए भोलेनाथ बाबा व कालरात्रि मां के स्वरूपों की प्रस्तुति ने शहर वासियों का मन मोह लिया
दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में श्री आलोक गोस्वामी शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय पाठक सचिव श्री महेंद्र राय ने मां की चुनरी बैठकर माननीय मंत्री जी  का स्वागत किया  l सामाजिक समरसता हेतु मंदिर कमेटी के माध्यम से संपूर्ण समाज की महिलाओं के द्वारा गरबा किया गया महोदय का समस्त महिला मंडल समस्त माता के स्वरूप में बालिकाओं ने भी स्वागत किया है  lसंपूर्ण शिव नगर वासियों के द्वारा मां की आराधना में अपने भाव प्रस्तुत किया दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में शिव मंदिर के पुजारी अमित समदड़िया श्री आलोक गोस्वामी संजय पाठक अध्यक्ष शिव मंदिर कमेटी सचिव श्री महेंद्र राय,अशोक पाठक, राजकुमार गुप्ता, पूरन राय, भरत समदरिया, रिंकू जैन,विद्याधर मिश्रा,हरेंद्र व्यास, प्रकाश राय, अमित नामदेव, सतीश असाटी, अरविंद त्रिवेदी, सपन साहू,अक्कू राय, विक्रम राजपूत, नीतु सेन की उपस्थिति  रही
शिवनगर परिवार महिला व गरबा मंडली
श्रीमती मालती असाटी,श्रीमती कीर्ति उपाध्याय, श्रीमती नीता गोस्वामी, श्रीमती रंजना राय,श्रीमती चारु दुआ,श्रीमती सीमा जयसवाल,श्रीमती मनीषा पाठक,श्रीमती सरिता पाठक,श्रीमती मेघा राय,श्रीमती सोनिया राजपूत,डॉ.गीतांजलि मैडम,डॉ प्रियंका चतुर्वेदी,श्रीमती अंजना असाटी,श्रीमती वंदना पटेल,श्रीमती शिवानी पटेल,श्रीमती सीमा नायक,श्रीमती रंजना चौकसे,श्रीमती रोशनी चौबे,श्रीमती क्रांति राय,श्रीमती दिव्यामिश्रा,श्रीमती मंजू सूर्यवंशी,श्रीमती निधि राय, श्रीमतीअभिलाषा शुक्ला,श्रीमती राखीअसाटी,श्रीमती रचना असाटी,श्रीमती रश्मिमिश्रा,श्रीमती रीना साहू,श्रीमती सपना राय,श्रीमती शैलजा आर्य,श्रीमती श्वेता ठाकरे,श्रीमती दीपिकानामदेव,श्रीमती पारुल अग्रवाल,श्रीमती प्रीतिगुप्ता,श्रीमती रानू खरे,श्रीमती सीमा सिंह,श्रीमती शानू मिश्रा,श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव,श्रीमतीप्राची राय,श्रीमती पार्थवी नामदेव,श्रीमती करिश्मा माहौर,
श्रीमती कल्पना राजपूत, श्रीमती वर्षा शैलेट,श्रीमती प्रभा राय,श्रीमती रितु बधवा,श्रीमती श्वेता पटेल,श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता,श्रीमती सौम्या लोधी, \

देवी स्वरूप बच्चियों में कुमारी स्नेहा गोस्वामी, शिवानी पाठक,आरोही राय,पूर्वी राय,आशी राय,रिद्धि राय,खुशी ठाकुर,नंदिनी उपाध्याय,अंबे चौबे,गौरी चौबे,नित्या श्रीवास्तव,निव्या श्रीवास्तव,आकर्षि राजपूत,वंशिका,समृद्धि उपाध्याय,देवांशी पटेल,मीनू बाधवा की उपस्थिति सराहनीय रही।

दमोह में पांच वर्षों से मातृशक्ति के हाथों में गरबा महोत्सव की कमान
सुरेका कॉलोनी के दुर्गा माता मंदिर में महिलाओं की अनूठी पहल, भक्ति, गरबा और भारतीय संस्कृति का दिख रहा संगम; आज होगा देवी जागरण

दमोह। धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण दमोह शहर की सुरेका कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले पांच वर्षों से गरबा महोत्सव सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की पूरी कमान मातृशक्ति ने संभाल रखी है। महिलाओं की इस पहल ने न केवल धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाया है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास किया है।
सुरेका कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर में पांच वर्ष पूर्व महिलाओं द्वारा देवी मां की प्रतिमा की झांकी स्थापित कर धार्मिक आयोजन की शुरुआत की गई थी। देखते ही देखते यह पहल एक परंपरा का रूप ले चुकी है। इस वर्ष आयोजन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के दौरान गरबा महोत्सव के माध्यम से महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता रानी की आराधना करते हुए गरबा करती हैं। गरबा के पारंपरिक रंगों, भक्ति संगीत और उत्साह के बीच यहां भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई देती है।
गरबा के माध्यम से परंपरा और भक्ति को बढ़ावा
गरबा भारतीय लोक संस्कृति और देवी आराधना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पारंपरिक नृत्य है। नवरात्रि में गरबा के माध्यम से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। सुरेका कॉलोनी में मातृशक्ति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव भी इसी धार्मिक भावना को समर्पित है। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से आपसी सहयोग, एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहन मिल रहा है। खास बात यह है कि आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर धार्मिक गतिविधियों तक महिलाओं की प्रमुख भूमिका रहती है।
आज दुर्गा माता मंदिर में होगा जागरण
महोत्सव के अंतर्गत आज दुर्गा माता मंदिर में देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माता रानी की महिमा का गुणगान, भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय रहेगा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
मातृशक्ति की टीम संभाल रही जिम्मेदारी
इस पांच वर्षीय आयोजन में महिलाओं की एक समर्पित टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति की अध्यक्ष प्रीति गौतम हैं। उपाध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव एवं पूजा खरे हैं। मीडिया प्रभारी कौशल्या ठाकुर और कोषाध्यक्ष इंदू अग्रवाल हैं। इसके अलावा सपना राजपूत, सचिव रमा कोरी, सोनू शुक्ला, सीमा खत्री, देवकी पांडे, मनु खरे, मीनू सोनी और रिचा राजपूत सहित अन्य महिलाएं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रही हैं।
सुरेका कॉलोनी का यह आयोजन इस बात का उदाहरण है कि जब मातृशक्ति किसी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेती है, तो धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक चेतना को भी नई ऊर्जा मिलती है। पांच वर्षों से निरंतर जारी यह पहल दमोह में महिला सहभागिता और पारंपरिक गरबा संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में उल्लेखनीय बनी हुई है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!