E-Paperमध्य प्रदेश

रबी सीजन के लिए ई-विकास पोर्टल से अग्रिम खाद उठाव की सुविधा शुरू जिले में 16 हजार मीट्रिक टन खाद का भंडारण, समितियों एवं डबल लॉक केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासन द्वारा किसान भाइयों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद उठाव हेतु ई-विकास पोर्टल खोल दिया गया है। किसान पोर्टल के माध्यम से टोकन बुक कर रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद का उठाव कर सकते हैं।

            उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा DAP का एक और रैक मंगाया गया है, जिसके बाद जिले की सभी समितियों एवं डबल लॉक केंद्रों पर DAP, यूरिया, NPK सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। वर्तमान में जिले में लगभग 16,000 मीट्रिक टन खाद का भंडारण उपलब्ध है।

            कलेक्टर श्री यादव ने किसान भाइयों से अपील की कि वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से टोकन बुक कर रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद का उठाव कर लें, ताकि बोनी के समय खाद की आवश्यकता को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

            उन्होंने कहा समिति के नियमित सदस्य किसान 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण योजना का लाभ लेते हुए खाद का उठाव कर सकते हैं। जो किसान समिति के सदस्य नहीं हैं, वे सदस्य बनकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा ऋण अदायगी की समय-सीमा 6 माह से बढ़ाकर एक वर्ष कर दी गई है। इससे किसानों को ऋण चुकाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

            श्री यादव ने कहा किसान भाई नकद भुगतान पर खाद लेना चाहते हैं, वे जिले के डबल लॉक केंद्रों से खाद प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने सभी किसान भाइयों से पुनः आग्रह किया कि रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद का उठाव कर निर्धारित समय पर बोनी का कार्य पूर्ण करें, ताकि सीजन के दौरान बढ़ने वाली व्यस्तता एवं संभावित परेशानियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कृषि को लाभ का धंधा बनाकर किसान अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!