मध्य प्रदेश
Trending
जनसेवा के संकल्प से साकार विकास यात्रा के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान में शामिल होकर विकसित भारत की लक्ष्य यात्रा में बनें सहभागी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनसेवा के संकल्प से साकार विकास यात्रा के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान में शामिल होकर विकसित भारत की लक्ष्य यात्रा में बनें सहभागी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की अविरल सेवा-संकल्प की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सम्पूर्ण प्रदेश में ‘सेवा-संकल्प अभियान’ संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि आइए, हम सब इस महाअभियान में सम्मिलित होकर ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की यात्रा में सहभागी बनें।


