स्वच्छता अभियान को केवल प्रशासनिक गतिविधि तक सीमित न रखते हुए बच्चों और ग्रामीणों को भी सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री पटेल सेवा, स्वच्छता अभियान के तहत् गॉवो को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने पर जोर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दमोह एनाआईसी से राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियो के साथ की स्वच्छता गतिविधियो की समीक्षा

प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दमोह एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास एवं स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर विभागीय समन्वय और निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री पटेल ने कहा आगामी एक माह को सेवा, स्वच्छता अभियान के रूप में प्रभावी ढंग से लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा प्रत्येक गांव और पंचायत को आदर्श रूप से स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। पंचायत क्षेत्र में यदि कोई अस्वच्छ स्थान है तो उसे चिन्हित कर समाप्त किया जाए तथा नालियों की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
उन्होंने कहा स्वच्छता अभियान को केवल प्रशासनिक गतिविधि तक सीमित न रखते हुए बच्चों और ग्रामीणों को भी सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए। स्कूलों के बच्चों को स्वच्छता के प्रति इस प्रकार जागरूक और प्रशिक्षित किया जाए कि वे स्वयं स्वच्छता के महत्व को समझें और समाज को भी प्रेरित करें।
मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों से पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता को लेकर ठोस संकल्प लेने तथा आगामी एक माह में अपनी पंचायत को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिणाम प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी निर्धारित स्वच्छता लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करेंगे। इस अवसर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद थे।