E-Paperमध्य प्रदेश
जिले में 12 से 18 जून तक जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का होगा पंजीयन एवं लंबित आवेदनों का निराकरण
जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में 12 से 18 जून तक आठ स्थानों पर जनकल्याणकारी शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। शिविरों में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा तथा लंबित आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा।
इसी क्रम में शिविरो का आयोजन 12 जून को जनपद पंचायत एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा (बम्होरी पांजी तेंदूखेड़ा),13 जून को जनपद पंचायत एवं नगर परिषद पथरिया, 15 जून को जनपद पंचायत बटियागढ़ एवं जनपद पंचायत जबेरा, 16 जून को जनपद पंचायत एवं नगर पालिका हटा, जनपद पंचायत एवं नगर परिषद पटेरा, 18 जून को जनपद पंचायत एवं नगर पालिका दमोह, नगर परिषद हिंडोरिया में किया जायेगा।


