E-Paperमध्य प्रदेश
विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताऍ
16 जून को सभी विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता के अंतर्गत चित्रकला, निबंध एवं रैलियों का आयोजन किया जायेगा। 18 जून को सभी हाई हॉयर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 09वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को किसी पेड़, पक्षी, पशु आदि के नाम के आधार पर जैवविविधता में जीव के महत्व पर निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 19 जून को सभी हाई हॉयर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा स्तर पर मिमिक्री कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से विभिन्न पशु पक्षियों की आवाज पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा कर श्रेष्ठ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। 21 जून को शासन के गाईड लाईन के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा।

