मध्य प्रदेश
Trending
राज्यमंत्री लखन पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट,दमोह बायपास एवं NH-34 निर्माण पर हुई चर्चा
राज्यमंत्री लखन पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट,दमोह बायपास एवं NH-34 निर्माण पर हुई चर्चा

दमोह। प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले से जुड़े सड़क एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
राज्यमंत्री पटेल ने हीरापुर से दमोह तक स्वीकृत NH-34 के निर्माण तथा दमोह बायपास के संबंध में केंद्रीय मंत्री गडकरी से चर्चा की। साथ ही पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर भी संवाद हुआ। लखन पटेल ने कहा कि गडकरी का विकास के प्रति स्पष्ट विजन और नई सोच के साथ कार्य करने की शैली सदैव प्रेरणादायी है। उन्होंने जिले के विकास से जुड़े विषयों पर मिले सकारात्मक आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।



