वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सफ़ेद पोशाक पहनकर टीम उम्मीद ने मातृ शक्ति के साथ मिलकर चलाया 21 वा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

बेलाताल अटल पार्क में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टीम उम्मीद मातृशक्ति के साथ टीम के सभी लोगो ने 21वें साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर टीम उम्मीद के सभी लोग सफ़ेद पोशाक में ही नजर आए। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने बताया शहर में लगातार स्वच्छता कार्यों के साथ 21 में स्वच्छता अभियान के अवसर पर सफ़ेद पोशाक के साथ स्वच्छता करने की ये अनोखी पहल की गई। स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की शूटिंग भी इस दौर में है दमोह शहर की नए स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की शूटिंग भी इस अवसर पर की गई। मातृशक्ति स्वच्छता अभियान में अपनी अहम् भूमिका निभा रही हैं। टीम में उनका शामिल होना अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक पहल है।
नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने सभी लोगों के साथ स्वच्छता पर लोगों को जागरुक करने के लिए और क्या-क्या प्रयास किये जायें इस सब पर विचार विमर्श किया।
जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव ने कहा सफेद रंग शांति और एकता को बढ़ावा देता है, इससे यह संदेश जाता है कि पूरे समुदाय को एकता के साथ गंदगी के खिलाफ लड़ना चाहिए यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
सेडमेप जिलाधिकारी पीएन तिवारी ने कहा वंदे मातरम् गीत भी सफ़ेद कपड़ों के साथ गाने का मतलब पवित्रता देशभक्ति सादगी और मातृभूमि के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सफ़ेद रंग शांति और निष्पक्षता का प्रतीक है जो देश प्रेम की भावना को एक सात्विक और निस्वार्थ रूप देता है।
स्वच्छता अभियान में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल, नैना तिवारी, अभिलाषा पांडे, डाली कटारे, काजल पांडे, नीलम सैनी, सरिता सैनी, सुनीता मेशराम, सुचिता शर्मा, नैंसी जाटव, कुमकुम पाटकर, रश्मी कोरी, राकेश राठौर, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, शिवम सोनी, दीपक राजपूत, माधव पटेल, ब्रजेश सेन, रवि पटेल, नैतिक सोनी, अर्जुन प्रताप सिंह, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव, सेडमेप जिलाधिकारी पीएन तिवारी, एनआईसी अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित दमोह नगर पालिका कर्मी शामिल रहे।


