कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अपराधों में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अपराधों में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार


दमोह। कोतवाली पुलिस ने फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच अपराधों में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने 13 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने के अपराध क्रमांक 858/26, 860/26, 863/26, 511/26 एवं 409/26 में फरार आरोपी आकाश उर्फ डूठा पिता रियाज कुरैशी निवासी बजरिया, वार्ड नंबर 7 दमोह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी तथा आरक्षक योगेंद्र यादव, विक्रम राठौर एवं सुमित चौबे की सराहनीय भूमिका रही।

