आप सभी के द्वारा प्राप्त स्नेह और सम्मान अकल्पनीय और अभूतपूर्व है- आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह बुंदेली सांस्कृतिक महोत्सव एवं वंदे मातरम् सामूहिक गायन का हुआ आयोजन बुंदेलखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को लेकर कलाकारों ने दी अनेक प्रस्तुतियां

दमोह। संस्कृति मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा संस्था अध्यक्ष कृष्णा पटैल के नेतृत्व में बुंदेली सांस्कृतिक महोत्सव एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह स्थित सभागार में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीत गायक विजय तिवारी, वंदना शर्मा,चंद्रवती शर्मा, नितिन खरे और टीम द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी साथ ही सामूहिक वंदे मातरम् गायन शिवानी जैन, डोली कटहरे, दीक्षा राय, नैना तिवारी, अभिलाषा पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे, दमोह जनपद अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, पथरिया जनपद सदस्य संगीता श्रीधर, वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे, केन्द्रीय विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष साहित्यकार आनंद कुसुमरिया सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह का अनेक सामाजिक और स्वेच्छिक संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया जिसमें गायत्री परिवार, करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर, विश्वकर्मा महिला मंडल, विश्व हिंदू परिषद, वूमेंस क्लब, स्वदेशी जागरण मंच, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता सहित अनेक प्रबुद्ध जनों ने नागरिक अभिनंदन किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और मां सरस्वती की वंदना का गायन कर किया गया। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष होने के उपलक्ष्य में यह बहुत ही उत्कृष्ट आयोजन है बुंदेलखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को संवारने के लिए संस्था का सराहनीय प्रयास है आप सभी के द्वारा प्राप्त स्वागत सम्मान अकल्पनीय और अभूतपूर्व है इस हेतु में आप सभी का सदैव आभारी रहूंगा हमारे बुंदेलखंड की कला और संस्कृति अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है आयोजन के सूत्रधार कृष्णा पटैल के नेतृत्व में बहुत ही शानदार आयोजन हुआ इसमें आज उपस्थित होकर आप सभी के दर्शनों का अवसर मिला है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि हम सभी मानवाधिकार आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह का दमोह की पावन धरा पर स्वागत वंदन और अभिनंदन करते हैं एक लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है जो निश्चित रूप से अब आयोग के रूप में समाज को लाभान्वित करेगा बुंदेलखंड की कला और संस्कृति को लेकर छात्र सर्व कल्याण समिति निरंतर कार्य करती आ रही है सभी आयोजकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोच ने कहा कि सूर्य की तरह दिव्यमान व्यक्तित्व आज हम सभी के बीच में आया है मैं सर का संपूर्ण जिले वासियों की ओर से स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूं। इस दौरान दमोह के वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे एवं केंद्रीय विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद कुसमरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किय। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों और सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक भूपेंद्र कुमार जैन ने किया, स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने प्रस्तुत किया एवं आभार रोहित जैन ने व्यक्त किया।




