Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

समाज में समरसता और सशक्तिकरण के लिए मानवाधिकारों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक – मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. श्री सिंह जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

आज मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने स्थानीय सर्किट हाऊस में जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदौरिया,  वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, तहसीलदार रॉबिन जैन, नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, टीआई मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

            बैठक में म.प्र मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. श्री सिंह ने विशेष रूप से पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता युक्त आपूर्ति सुनिश्‍चित करने के निर्देश दिए। इस विषय पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि पेयजल की गुणवत्ता संतोषजनक है और जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, वहां सुधार कार्य किए जा चुके है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग में लंबित मामलों की सूची जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को सौंपी और जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों में आवश्यक जानकारी शीघ्र आयोग को भेजने के निर्देश दिए।

            मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा पुलिस प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों ने उन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने हाल ही में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति की भी समीक्षा की। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

            मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि शासन, प्रशासन और मानवाधिकार आयोग की संयुक्त जिम्मेदारी है आम नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और उन्हें विकास योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

            बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए उन्होंने कहा इस प्रकार की समन्वय बैठकों से प्रशासनिक कार्यों में सुधार और पारदर्शिता बढ़ती है। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!