सांसद राहुल सिंह लोधी ने दमोह विधानसभा के प्रमुख प्रबुद्ध जनों से संवाद किया मोदी सरकार के 12 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से किया संवाद केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद

दमोह। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत दमोह संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा दमोह विधानसभा क्षेत्र के दमयंती नगर एवं दीनदयाल नगर मंडल में प्रबुद्धजनों से संपर्क एवं संवाद किया ।
कार्यक्रम के दौरान दमोह सांसद एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों के निवास पर पहुंचकर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर जिन प्रबुद्धजनों का सम्मान कर उनसे संवाद किया गया, उनमें सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वर्ष 2011 में राज्यपाल तथा 2013 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री बी.एल. रोहित जी, साहित्यकार एवं वर्ष 2024 में बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. प्रेमलता नीलम जी, भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं गायन क्षेत्र में वर्ष 2002-03 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती अरुणा उज्जैनकर जी, वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि तथा वर्ष 1992 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पं. श्यामसुंदर शुक्ल जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. सुदेश जैन जी तथा वरिष्ठ कथावाचक एवं समाजसेवी पं. चंद्रगोपाल पौराणिक जी कथावाचक एवं संगीत गायन कलाकार- पंडित श्री दयाराम पौराणिक जी
रिटायर्ड शिक्षक श्री विश्वनाथ सिंह पवार जी
श्री जसवंत सिंह राजपूत जी (वरिष्ठ बीड़ी ठेकेदार) से मिले और उनसे संवाद किया ।
संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाले प्रयासों की सराहना की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अरुण तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव जी, मनीष तिवारी जी, जिला मंत्री रानू नामदेव जी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी जी, राजेंद्र चौरसिया जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन द्वारा चलाया जा रहा यह जनसंपर्क अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।


