Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

दमोह। भगवती मानक कल्याण संगठन के बेनरतले एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम सौंपा गया उक्त ज्ञापन में बताया कि आवेदक ग्राम आनू निवासी परमलाल राय है एवं परिवार वाला व्यक्ति है भगवती मानस कल्याण संगठन को सक्रिय सदस्य हैं। घटना दिनांक 04/08/2026 को दिन मंगलवार को सुबह 6 बजे स्थान भदभदा नाला बम्हनी मेन रोड पर शराब दुकान के कर्मचारी अनावेदक कबीर तोमर एवं शनि को मोटर साईकिल से अवैध शराब 180 पाव ले जाते समय आवेदक एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य तेजराम यादव माखन सींग, राहुल यादव, रामरतन यादव, डब्बू रजक दुर्गेश रजक निरपत अठ्या मंगल सींग गनपत सींग के द्वारा सूचना देकर कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई थी जिस पर थाना कम्हारी के अपराध क्रमांक- 126/2026 अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद किया गया है। उक्त प्रथम सूचना प्रतिवेदन रिपोर्ट में अनावेदक कबीर तोमर एवं शनि को आरोपी बनाया जाना था लेकिन पुलिस ने एक आरोपी शनि दुबे आरोपी नही बनाया है न ही मोटर साईकिल जप्त की है, जबकि ओरापी शनि एवं 1 अन्य शराब कर्मचारी को पुलिस 112 गाडी के साथ लिये थी। आवेदक एवं अन्य भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा अवैध शराब पकडवाने के कारण अनावेदक गोविंद भायल, शराब ठेकेदार, कबीर तोमर, शनि एवं बृजेश पाण्डे थाना प्रभारी पुलिस थाना कुम्हारी द्वारा आवेदक एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के विरूद्ध झूठी प्रथम सूचना प्रतिवेदन रिपोर्ट अज्ञात शिकायतकर्ता के द्वारा अपराध कं 127/2026 अपराध धारा 296 (ं), 115(2), 118(1), 126(2), 351 (3) एवं 3 (5) भारतीय न्याय संहित के तहत झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया हैं जबकि आवेदक एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यो द्वारा किसी के साथ कोई भी मारपीट की घटना नही की गई है। उक्त शराब पकडने के दौरान आरोपी कबीर तोमर ने पुलिस को बताया था कि एक अन्य आरोपी शनि के द्वारा मोटर साईकिल के साथ घटना स्थल से भागने की जानकारी दी जिसकी वीडियों पुलिस एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यो के पास है। भगवती मानव कल्याण संगठन अनेको वर्षों से अवैध शराब के परिवहन की सूचना देकर गांव गांव शराब विक्रय करने वाले कारोबारियों को पकडवाने का कार्य करता हैं, जिसके कारण वश शराब ठेकेदार एवं पुलिस ने मिलकर प्रकरण दर्ज कर झूठी कार्यवाही की है। जिसमें शिकायत कर्ता का नाम नही है। ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि आवेदन पत्र की जाँच कराकर अनावेदकगणो पर दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट निरस्त करते हुये अनावेदक शराब ठेकेदार गोविंद भायल, कबीर तोमर एवं शनि एवं श्री ब्रजेश पाण्डे थाना प्रभारी कुम्हारी पर कठोर कार्यवाही करे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!