जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन की प्रक्रिया हुयी शुरू होना है वर्ष 2026-28 का निर्वाचन

दमोहं। जिला अधिवक्ता संघ दमोह में वर्तमान की कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 29.05.2026 को कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी। जिसमें पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा वर्ष 2026-28 के निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री चरनजीत सिंह वाधवा अधिवक्ता की नियुक्ति की गयी। जिला अधिवक्ता संघ दमोह में वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर कमलेश भारद्वाज , उपाध्यक्ष सुरेश खत्री, सचिव सुधीर पांडे, सह-सचिव सुश्री दीपा मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल देव श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष श्रीमति संध्या खरे एवं पुस्तकालय प्रभारी मनोज नागदेव एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविंद शर्मा, नरेन्द्र सिंघानिया, गणेश प्रसाद सेन, गजाधर पटैल, कमल सिंह ठाकुर, हरिशंकर दीक्षित, परवीन बेगम, द्रोपती सिंह ठाकुर तथा गिरजा त्रिपाठी अधिवक्ता पदस्थ है। जिला अधिवक्ता संघ दमोह में वर्ष 2026-2028 के निर्वाचन हेतु निर्वाचन होना है जिसमें 30 प्रतिशत पद महिला सदस्यो के लिए आरक्षित है। चुनाव की शुरुआत होने पर अधिवक्ता संघ दमोह में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न पदों पर निर्वाचन हेतु अनेक अधिवक्ता निर्वाचित होने के लिये तैयारी कर रहे है साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा अधिकृत वाट्सएप ग्रप जो कार्यालय जिला अधिवक्ता संघ दमोह के नाम से बनाया गया है जिसमें सभी अधिवक्ताओं को सम्मिलित करने हेतु सचिव सुधीर पांडे एवं साहब खान कार्यालय प्रभारी जिला अधिवक्ता संघ दमोह को ग्रुप एडमिन बनाया गया है। यदि किसी भी अधिवक्ता को चुनाव संबंधी या अन्य कार्यालीन जानकारी की आवश्यकता होती है तो वह ग्रप के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से मिलकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
