E-Paperमध्य प्रदेश

125 राशन दुकानों की एक साथ जांच, 36 में अनियमितता उजागर

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही मात्रा में और सही समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले की 125 उचित मूल्य राशन दुकानों पर एक साथ आकस्मिक जांच की कार्रवाई की गई। प्रथम चरण में प्राप्त 61 राशन दुकानों की जांच रिपोर्ट में से 36 दुकानों में अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच के दौरान कुल 754 क्विंटल राशन सामग्री में विसंगति व हेराफेरी सामने आई है। संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं पर ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’  एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार नोटिस, जुर्माना व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!