राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

दमोह। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में आज दिनांक 24.09.2026 को प्राचार्य, डॉ. विनय वर्मा के मार्गदर्शन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश अहिरवार एवं डॉ. सरिता नेमा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश अहिरवार द्वारा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई इसके पश्चात् एनएसएस के छात्रों/एनसीसी कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. गजेन्द्र नामदेव, डॉ. खुदैजा परवीन अंसारी डॉ. सुधीर साहू श्री शेख ताज हसन डॉ. देवेश अहिरवार डॉ. किरण सिंह डॉ. हरिओम सोनी एवं दोनों इकाईयों के स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं।



